नई दिल्ली: अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने यूं तो पहले भी टीवी सीरियल्स में काम किया है, लेकिन 'ये है मोहब्बतें' ने उन्हें जो नाम और शोहरत दी, वो उन्हें पहले नहीं मिली थी। दर्शक इशिता भल्ला के किरदार को बेहद पसंद करते हैं, लेकिन आपको जानकर शायद बहुत दुख होगा कि इस सीरियल को दिव्यांका जल्द ही टाटा बाय बाय करने वाली हैं। जी हां, सीरियल में इशिता भल्ला के किरदार की मौत हो जाएगी, यानि हमारी प्यारी इशिता बहू अब ये है मोहब्बतें में नजर नहीं आएंगी।
सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर ये है मोहब्बतें के क्रिएटिव डायरेक्टर संदीप सिकंद से पूछ रही हैं कि क्या आप इशिता भल्ला को मारने वाले हैं? संदीप कहते हैं मैं वही करता हूं जो मेरी बॉस कहती हैं। इस पर एकता कहती हैं आपको किसने हायर किया है, संदीप कहते हैं मेरी बॉस एकता ने।
यहां देखिए वीडियो
वीडियो थोड़ा मजाकिया लग रहा है। लेकिन यह भी सच है एकता अपने सीरियल्स में ट्विस्ट लाती रहती हैं। इशिता की मौत होगी या नहीं ये तो केवल वो ही जानती होंगी।
वैसे आपको बता दें, इससे पहले ये रिश्ता क्या कहलाता है की अक्षरा यानि हिना खान भी शो की लीड एक्ट्रेस होने के बावजूद शो छोड़ चुकी हैं। उस वक्त भी लोग काफी हताश हुए थे लेकिन नायरा और कार्तिक ने शो संभाल लिया।
सवाल ये है कि अगर दिव्यांका ये शो छोड़ती हैं तो लीड रोल में कौन आएगा। क्योंकि रूही अभी छोटी है और आदित्य का कैरेक्टर स्ट्रॉन्ग नहीं है। ऐसे में दिव्यांका के शो छोड़ने से सीरियल को काफी नुकसान हो सकता है और फैंस में निराश हो जाएंगे।
दिव्यांका इस वक्त डांसिंग रियलिटी शो नच बलिए का हिस्सा हैं। इस शो में वो अपने पति विवेक दहिया के साथ वो डांस करती नजर आती हैं। हाल ही में दिव्यांका पीठ में चोट लगने की वजह से डांस नहीं कर पाई थीं, उस एपिसोड में उनके पति विवेक ने सोलो डांस किया था।
Latest Bollywood News