A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईशान खट्टर और अनन्या पांडे का 'खाली-पीली' से फर्स्ट लुक आया सामने, देखे तस्वीर

ईशान खट्टर और अनन्या पांडे का 'खाली-पीली' से फर्स्ट लुक आया सामने, देखे तस्वीर

ईशान खट्टर और अनन्या पांडे का आने वाली फिल्म 'खाली-पीली' से फर्स्ट लुक सामने आ गया है। ईशान ने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Khaali peeli first look- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM खाली-पीली फर्स्ट लुक

ईशान खट्टर और अनन्या पांडे जल्द ही फिल्म 'खाली-पीली' में नजर आने वाले हैं। फिल्म से दोनों का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। ईशान खट्टर ने अपना फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग शुरू होने की अनाउंसमेंट की थी।

खाली-पीली के पहले लुक में ईशान और अनन्या एक टैक्सी में बैठे नजर आ रहे हैं। ईशान ड्राइवर हैं और अनन्या बैकसीट पर बैठी हैं। ईशान मुस्कुराहते हुए मिरर में अनन्या को देख रहे हैं वही अनन्या के एक्सप्रेशन डरे हुए हैं।

खाली पीली को मकबूल खान डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में अनन्या एक टपोरी लड़की की किरदार निभाती नजर आएंगी। इस किरदार के लिए उन्होंने बम्बईया भाषा भी सीखी है। यह फिल्म 12 जून 2020 को रिलीज होगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे आखिरी बार फिल्म 'पति पत्नी और वो' में कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आई थी। यह फिल्म ऑडियन्स को बहुत पसंद आई है। वहीं ईशान आखिरी बार जाह्नवी कपूर के साथ 'धड़क' में नजर आए थे।

 

Latest Bollywood News