1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जाह्नवी और ईशान ने पूरा किया 'धड़क' का पहला शेड्यूल, फिल्म के सेट से सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

जाह्नवी और ईशान ने पूरा किया 'धड़क' का पहला शेड्यूल, फिल्म के सेट से सामने आई खूबसूरत तस्वीरें

जाह्नवी कपूर पिछले लंबे वक्त से इंडस्ट्री में अपने डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'धड़क' की शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है। उनकी इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर की शुरुआत से ही राजस्थान में चल रही थी...

Jhanvi Kapoor- India TV Hindi
Jhanvi Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर पिछले लंबे वक्त से इंडस्ट्री में अपने डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'धड़क' की शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है। उनकी इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर की शुरुआत से ही राजस्थान में चल रही थी, जाह्नवी और ईशान खट्टर अपनी इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे थे। अब इसका पहला शेड्यूल पूरा करने की खुशी में जश्न मनाते हुए फिल्म की टीम ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में फिल्म की टीम के साथ ईशान और जाह्नवी भी दिखाई दे रहे हैं।

शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह फिल्म सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' का हिन्दी रीमेक है। यह एक बेहद खूबसूरत लव स्टोरी थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। 'सैराट' में मुख्य किरदार निभाती नजर आ चुकी अभिनेत्री रिंकू गुप्ता को अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था।

वैसे इन दिनों बॉलीवुड में स्टार किड्स के डेब्यू को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। जहां एक ओर श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी अपनी फिल्म 'धड़क' की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। वहीं सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा भी जल्द ही पर्दे पर अभिनय करती हुई दिखाई देने वाली हैं। फिलहाल वह अपनी फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग कर रही हैं, उनकी यह फिल्म 21 दिसंबर, 2018 को रिलीज होगी। हालांकि जाह्नवी की 'धड़क' अगले साल ही 6 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News