A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! जाह्नवी कपूर के लिए ईशान खट्टर ने बिल्डिंग से लगा दी छलांग

OMG! जाह्नवी कपूर के लिए ईशान खट्टर ने बिल्डिंग से लगा दी छलांग

ईशान खट्टर को देखकर भी महसूस हुआ है। गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'धड़क' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन इस फिल्म से ज्यादा सुर्खियां ये दोनों अपने अफेयर्स...

Ishaan Khattar- India TV Hindi
Ishaan Khattar

नई दिल्ली: कहते हैं कि जब कोई शख्स प्यार में पड़ता है तो उसमें कुछ भी कर गुजरने की हिम्मत अपने आप ही आ जाती है। हाल ही में ऐसा ही कुछ अभिनेता ईशान खट्टर को देखकर भी महसूस हुआ है। गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'धड़क' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन इस फिल्म से ज्यादा सुर्खियां ये दोनों अपने अफेयर्स की खबरों को लेकर बटोर रहे हैं। अक्सर इन दोनों को एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हुए देखा जाता है। हाल ही में ये दोनों साथ में एक डिनर डेट के दौरान भी देखे गए थे। लेकिन इस बार इनकी जो तस्वीरें सामने आईं, उन्हें देख आप वाकई चौंक जाएंगे।

आज सुबह यानी गुरुवार को ईशान और जाह्नवी दोनों वर्कआउट के लिए जिम पहुंचे। एक्सरसाइज खत्म करने के बाद जब ये दोनों बाहर आए तो ईशान ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देखने के बाद जाह्नवी भी हैरान रह गई। दरअसल दोनों जिम से नीचे की ओर अपनी कार की ओर आ रहे थे। लेकिन तभी ईशान, जाह्नवी से पहले कार तक पहुंचने के लिए बिल्डिंग की पहली मंजिल से कूद पड़े। हालांकि ऐसा करते हुए ईशान की यह हरकतें कैमरे जरूर कैद हो गईं।

खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि ईशान और जाह्नवी इन दिनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इन खबरों की कोई पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है कि इनकी फिल्म 'धड़क' सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' की हिन्दी रिमेक है। जहां एक ओर जाह्नवी इससे अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रही हैं, वहीं ईशान 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में एक्टिंग कर चुके हैं। हालांकि वह इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं।

Ishaan Khattar

Ishaan Khattar

Ishaan Khattar

Latest Bollywood News