A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलजीत, तापसी के साथ काम करने का मजेदार अनुभव : अंगद बेदी

दिलजीत, तापसी के साथ काम करने का मजेदार अनुभव : अंगद बेदी

अभिनेता अंगद बेदी का कहना है कि फिल्म 'सूरमा' में उन्हें दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू के साथ काम करने में बहुत मजा आया। अंगद ने कहा कि वे एक-दूसरे की तारीफ कर हौसला बढ़ाते थे।

<p>सूरमा</p>- India TV Hindi
Image Source : PTI सूरमा

मुंबई: अभिनेता अंगद बेदी का कहना है कि फिल्म 'सूरमा' में उन्हें दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू के साथ काम करने में बहुत मजा आया। अंगद ने कहा कि वे एक-दूसरे की तारीफ कर हौसला बढ़ाते थे।

अंगद ने कहा, "तापसी और मैं एक-दूसरे के साथ बेहद सहज हैं और दिलजीत के साथ भी। वह बड़े सुपरस्टार हैं और हम तीनों ऊर्जावान बने रहने को लेकर एक-दूसरे की तारीफ किया करते थे और शूटिंग के दौरान हमने खूब मजे किए।"

Image Source : ptiअंगद बेदी

शाद अली निर्देशित फिल्म 'सूरमा' भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह के जीवन पर आधारित है। फिल्म 13 जुलाई को रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News