A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बाल ठाकरे की भूमिका निभाना सम्मान की बात : नवाजुद्दीन

बाल ठाकरे की भूमिका निभाना सम्मान की बात : नवाजुद्दीन

अभिजीत पानसे द्वारा निर्देशित फिल्म हिंदी और मराठी में 23 जनवरी, 2019 को रिलीज होगी

nawaz- India TV Hindi
Image Source : PTI nawaz

मुंबई: आगामी बायोपिक में बाल ठाकरे की भूमिका निभा रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 'ठाकरे' का टीजर जारी किया। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ने कहा कि शिवसेना संस्थापक-अध्यक्ष की भूमिका निभाना उनके लिए सम्मान की बात है। फिल्म के दो मिनट से कम के टीजर में गरीबी से जूझते छोटे बच्चे को रोते दिखाया गया है। इसके बाद लोगों की भीड़ दिखती है और आग लग जाती है।

वीडियो के अंत में नवाजुद्दीन बाल ठाकरे के रूप में रैली को संबोधित करने की अवस्था में नजर आते हैं। नवाजुद्दीन ने कहा, "पर्दे पर असली किंग की भूमिका निभाना सम्मान और गर्व की बात है। ये 'ठाकरे' का टीजर है। उद्धव ठाकरे, संजय राउत, अमिताभ बच्चन और अभिजीत फेनसे का दिल से शुक्रिया।"

अभिजीत पानसे द्वारा निर्देशित फिल्म हिंदी और मराठी में 23 जनवरी, 2019 को रिलीज होगी

Latest Bollywood News