A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 17 मई 2019 को रिलीज होगी ‘जबरिया जोड़ी’, बिहार के पकड़वा विवाह पर बनी है फिल्म

17 मई 2019 को रिलीज होगी ‘जबरिया जोड़ी’, बिहार के पकड़वा विवाह पर बनी है फिल्म

'जबरिया जोड़ी' बिहार के पकड़वा विवाह पर आधारित फिल्म है।

JABARIYA JODI- India TV Hindi
JABARIYA JODI

मुंबई: जबरिया जोड़ी की स्टार कास्ट और निर्माताओं ने अनोखे अंदाज में फ़िल्म की रिलीज तारीख की घोषणा की है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा अभिनीत जबरिया जोड़ी 17 मई 2019 को देशभर में रिलीज होगी।

बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा प्रस्तुत "जबरिया जोड़ी" में बिहार में होने वाले पकड़वा विवाह (शादी के लिए दूल्हे का जबरन अपहरण करना) पर एक दिलचस्प कहानी प्रस्तुत की जाएगी। निर्माता एकता कपूर ने एक मजेदार स्टॉप मोशन पोस्टर साझा किया है जिसमें सिद्धार्थ और परिणीति महा शिवरात्रि के सेट पर स्थापित आनंद लेते हुए नज़र आ रहे है।

बालाजी मोशन पिक्चर्स और शैलेश सिंह की कर्मा मीडिया नेट के बैनर तले बनी यह फ़िल्म एकता कपूर द्वारा निर्मित है। प्रशांत सिंह द्वारा निर्देशित 'जबरिया जोड़ी' 17 मई 2019 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Also Read:

जेठानी सोफी टर्नर के साथ झूमकर नाचीं प्रियंका चोपड़ा, देखे तस्वीरें

दिल्ली रिसेप्शन के बाद मुंबई पहुंचे प्रियंका और निक, देखें तस्वीरें

सुर्खियां बटोरने में तैमूर अली खान से छोड़ा सैफ और करीना को पीछे

Latest Bollywood News