A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शूटिंग के दौरान घायल हुए अभिनेता जैकी भगनानी, पैर में लगी चोट

शूटिंग के दौरान घायल हुए अभिनेता जैकी भगनानी, पैर में लगी चोट

जैकी अहमदाबाद में शूटिंग कर रहे थे, अचानक वो गिरे और बुरी तरह चोटिल हो गए।

jackey bhagnani- India TV Hindi
jackey bhagnani

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्‍टार अपनी फ‍िल्‍म के ल‍िए जी तोड़ मेहनत करते हैं और कई बार दुर्घटना के श‍िकार हो जाते हैं। अभिनेता जैकी भगनानी भी शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। जैकी अहमदाबाद में शूटिंग कर रहे थे, अचानक वो गिरे और बुरी तरह चोटिल हो गए। दरअसल एक सीन में उन्हें तेजी से भागना था। लेकिन वह फिसल गए और उनके घुटनों में चोट लग गई।

जैकी की हालत देख सेट पर डॉक्टर बुलाया गया और उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया। थोड़ी देर में जैकी ने दर्द के बावजूद शूटिंग शुरू कर दी। पूरे दिन का काम खत्म करने के बाद वह नर्सिंग होम गए।

बता दें कि फिलहाल वह डायरेक्टर नितिन कक्कड़ के साथ काम कर रहे हैं।

Latest Bollywood News