A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फोटोग्राफर कॉलस्टन जूलियन पर महिला से रेप और जैकी भगनानी सहित 8 पर उत्पीड़न का आरोप

फोटोग्राफर कॉलस्टन जूलियन पर महिला से रेप और जैकी भगनानी सहित 8 पर उत्पीड़न का आरोप

नौ हाई-प्रोफाइल लोगों में अभिनेता-निर्माता जैकी भगनानी, ग्लैमर फोटोग्राफर कोलस्टन जूलियन और टी-सीरीज के कृष्ण कुमार शामिल हैं।

jackky bhagnani - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/JACKKYBHAGNANI  जैकी भनानी 

बांद्रा पुलिस ने एक पूर्व मॉडल और गीतकार द्वारा की गई कथित दुष्कर्म और छेड़छाड़ की शिकायत के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज की है। नामित नौ हाई-प्रोफाइल लोगों में अभिनेता-निर्माता जैकी भगनानी, ग्लैमर फोटोग्राफर कोलस्टन जूलियन और टी-सीरीज के कृष्ण कुमार शामिल हैं। क्वान टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी के संस्थापक अनिर्बान ब्लाह, निखिल कामत, शील गुप्ता, अजीत ठाकुर, गुरुज्योत सिंह और विष्णु वर्धन इंदुरी का नाम 26 मई को दर्ज की गई पहली सूचना रिपोर्ट में है।

मीडिया से बातचीत के दौरान शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। बार-बार फोन करने के बाद भी शिकायतकर्ता से संपर्क नहीं हो पाया।

(इनपुट-आईएएनएस) 

Latest Bollywood News