Jyoti Jaiswal
Published : Jun 10, 2018 10:12 am IST, Updated : Jun 10, 2018 10:12 am IST
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडिज को शनिवार को आईवियर ब्रांड नोवा का पहला ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया। जैकलिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसके लेंसेस की नई रेंज, धूप के चश्मों, और फ्रेम्स का प्रचार करेंगी।
जैकलिन फर्नांडिस
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडिज को शनिवार को आईवियर ब्रांड नोवा का पहला ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया। जैकलिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसके लेंसेस की नई रेंज, धूप के चश्मों, और फ्रेम्स का प्रचार करेंगी।
अभिनेत्री ने एक बयान में कहा, "यह ब्रांड उच्च तकनीक, फैशन के संयोजन और बिना सौंदर्य से कोई समझौता किए नजर में सुधार और सुरक्षा की आवश्यकता को प्रभावी ढंग से कायम करने पर जोर देता है।"