A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सौतेली बहन अंशुला ने जाह्नवी कपूर को लगाया गले, डिनर पर दिखीं साथ

सौतेली बहन अंशुला ने जाह्नवी कपूर को लगाया गले, डिनर पर दिखीं साथ

जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘धड़क’ की तैयारियों में काफी व्यस्त चल रही हैं। लेकिन अपनी पहली फिल्म के रिलीज होने से पहले ही वह खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में जाह्नवी को बांद्रा में स्थित एक रेस्टोरेंट में डिनर करने के लिए पहुंची थीं। यहां वह अपनी सौतेली बहन अंशुला कपूर के साथ दिखाई दीं।

Janhvi Kapoor Anshula- India TV Hindi
Janhvi Kapoor Anshula

नई दिल्ली: बॉलीवुड की दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की लाडली बेटी जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘धड़क’ की तैयारियों में काफी व्यस्त चल रही हैं। लेकिन अपनी पहली फिल्म के रिलीज होने से पहले ही वह खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में जाह्नवी को बांद्रा में स्थित एक रेस्टोरेंट में डिनर करने के लिए पहुंची थीं। यहां वह अपनी सौतेली बहन अंशुला कपूर के साथ दिखाई दीं। बता दें कि श्रीदेवी की मौत के बाद अंशुला काफी अच्छे ढंग से अपनी दोनों छोटी बहनों जाह्नवी और खुशी का ध्यान रख रही हैं। वहीं भाई अर्जुन कपूर ने अपने पिता बोनी कपूर और बहनों की जिम्मेदारी बहुत अच्छे से उठाई है।

जहां जाह्नवी और अंशुला के साथ पिता बोनी कपूर और खुशी भी मौजूद थे। इस दौरान जाह्वी लाइनिंग वाला ट्राउजर और व्हाइट जी-शर्ट पहने हुए दिखीं, जबकि अंशुला ने पोलका डॉट वाला टॉप और जीन्स पहन रखी थी। वहीं दूसरी ओर ब्लैक कलर के आउटफिट में काफी खूबसूरत दिख रही थीं।

गौरतलब है कि फिल्म 'धड़क' में जाह्नवी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर को रोमांस करते हुए देखा जाएगा। करण जौहर के धर्मा प्रोड्क्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' की हिन्दी रीमेक है।

Latest Bollywood News