A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब बीच मॉल में 'झिंगाट' की धुन पर जमकर नाचीं जाह्नवी कपूर, उमड़ पड़े हजारों फैंस

जब बीच मॉल में 'झिंगाट' की धुन पर जमकर नाचीं जाह्नवी कपूर, उमड़ पड़े हजारों फैंस

जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'धड़क' के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रही हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी इस फिल्म से अभिनय जगत में कदम रखने जा रही है।

Zingaat- India TV Hindi
Zingaat

नई दिल्ली: जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'धड़क' के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रही हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी इस फिल्म से अभिनय जगत में कदम रखने जा रही है। अपनी इस फिल्म को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं और खूब जोर-शोर के साथ फिल्म के प्रमोशन इवेंट में हिस्सा ले रही हैं। पिछले ही दिनों जारी किए गए फिल्म के ट्रेलर और गानों को काफी पसंद किया जा रहा है।

खासतौर पर हाल ही में रिलीज हुआ इसका गाना 'झिंगाट' दर्शकों के बीच खूब धूम मचा रहा है। अब एक बार फिर से ईशान और जाह्नवी अपने इस गाने पर थिरकते हुए नजर आए। दरअसल इन दिनों ये दोनों फिल्म के प्रमोशन के लिए अगल-अगल शहरों में जा रहे हैं। अब ये दोनों रविवार को लखनऊ के फन मॉल में जा पहुंचे, जहां इन्हें देखनें के लिए बड़ी संख्या में फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। जाह्नवी और ईशान ने अपनी जबरदस्त परफोर्मेंस से यहां समां बांध दिया।

दोनों ने मिलकर 'झिंगाट' गाने पर बिंदास ठुमके लगाए। गौरतलब है कि फिल्मकार शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह फिल्म सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' की हिन्दी रीमेक है। फैंस लंबे वक्त से श्रीदेवी की लाडली जाह्नवी को पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब जल्द ही उनका यह इंतजार भी खत्म होने वाला है। बता दें कि 'धड़क' 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News