1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जान्हवी कपूर ने बहन खुशी को बताया अपना 'नया फेवरेट डीओपी'

जान्हवी कपूर ने बहन खुशी को बताया अपना 'नया फेवरेट डीओपी'

जान्हवी अकसर खुशी के साथ मस्ती भरे वीडियोज को साझा कर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करती रहती हैं। 

<p>जान्हवी कपूर ने बहन...- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/JANHVI KAPOOR जान्हवी कपूर ने बहन खुशी को बताया अपना 'नया फेवरेट डीओपी'

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपनी छोटी बहन खुशी को अपने नए पसंदीदा डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी (डीओपी) के रूप में पेश किया है। जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर खुशी के साथ अपने एक फोटो कोलाज को साझा किया है। इसके साथ वह लिखती हैं, "मिलिए मेरी नई फेवरेट डीओपी से। लाइटिंग, एंगल्स और मिड शॉट में पुचकारने, खिलखिलाने में माहिर हो गई है।"

जान्हवी अकसर खुशी के साथ मस्ती भरे वीडियोज को साझा कर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करती रहती हैं।

अभिनय की बात करें, तो जान्हवी इस साल आई डिजिटल फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' में नजर आई थीं और आने वाले समय में वह 'गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल', 'रूह अफ्जा', 'तख्त' और 'दोस्ताना 2' में नजर आएंगी।

(इनपुट आईएएनएस)

Latest Bollywood News