खुशी कपूर के हॉली डे पर वापिस आने से खुश हैं जाह्नवी कपूर, बहन को हग करते हुए शेयर की फोटो
खुशी कपूर क्रिसमस हॉली डे के लिए मुबई आई हैं। खुशी को देख जाह्नवी बहुत खुश हैं। उन्होंने खुशी को हग करते हुए फोटो शेयर की है।

आपको बता दें खुशी कपूर ने न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी में एडमिशन लिया है। वह दो साल वहीं पढ़ाई करेंगी। खुशी के न्यूयॉर्क जाने पर जाह्नवी ने उनके साथ फोटो शेयर की थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दोस्ताना 2' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन और लक्ष्य अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह 'द कारगिल गर्ल' में पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 13 मार्च 2020 को रिलीज होगी।