A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जाह्नवी कपूर ने बहन खुशी के जन्मदिन पर शेयर किया स्पेशल पोस्ट

जाह्नवी कपूर ने बहन खुशी के जन्मदिन पर शेयर किया स्पेशल पोस्ट

जाह्नवी कपूर ने छोटी बहन खुशी के जन्मदिन पर कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Janhvi kapoor shares post on khushi kapoor birthday- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM जाह्नवी कपूर ने खुशी कपूर के बर्थ डे पर पोस्ट शेयर किया।

श्रीदेवी और बोनी कपूर की दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर बॉलीवुड की स्टाइलिस्ट बहनों में से एक हैं। जाह्नवी कपूर जहां बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं वहीं खुशी भी फिल्म इंडस्ट्री में आने की तैयारी में लगी हुई हैं। खुशी कपूर आज अपना 19वां जन्मदिन मना रही हैं। खुशी के जन्मदिन पर जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है।

जाह्नवी ने खुशी के साथ सेल्फी और वीडियो शेयर की हैं। पोस्ट शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने लिखा- मुझे तुम पर बहुत गर्व है। तुम मेरी लाइफलाइन हो। जन्मदिन मुबारक हो। मैं तुम्हे बहुत याद कर रही हूं।

खुशी कपूर ने बॉलीवुड में अभी तक कदम नहीं रखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह करण जौहर की फिल्म से डेब्यू करेंगी। हालांकि खुशी अपनी बहन जाह्नवी के साथ नेहा धूपिया के शो में नजर आ चुकी हैं।

आपको बता दें खुशी कपूर इन दिनों पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी गई हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद ही खुशी बॉलीवुड में कदम रखेंगी।

Latest Bollywood News