A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ किया मानहानि केस, लगाया बदनाम करने का आरोप

जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ किया मानहानि केस, लगाया बदनाम करने का आरोप

गीतकार जावेद अख्तर ने मुम्बई के अंधेरी कोर्ट में कंगना रनौत के खिलाफ क्रिमिनल शिकायत दर्ज करवाई है।

Kangana and Javed - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/KANGANA RANAUT Kangana and Javed 

गीतकार जावेद अख्तर ने मुम्बई के अंधेरी कोर्ट में कंगना रनौत के खिलाफ क्रिमिनल शिकायत दर्ज करवाई है। जावेद अख्तर ने अपनी शिकायत में कंगना पर वीडियो मैसेज के जरिए उन्हें बदनाम और मानहानि करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही अभिनेत्री के खिलाफ मामला दर्ज कराने की मांग भी की। 

मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेस अंधेरी के समक्ष ये शिकायत दर्ज करवाई है। अख्तर साहब ने शिकायत में कहा है कि कंगना ने उनके खिलाफ जो भी टिप्पणियां की उससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित विवाद में भी उन्होंने मेरा नाम घसीटा जबकि मेरा इससे दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं है। 

कंगना रनौत और रंगोली चंदेल को मुंबई पुलिस ने भेजा दूसरा नोटिस, 10 नवंबर को होना है पेश

जावेद अख्तर ने कंगना के उस बयान पर भी आपत्ति जताई है जिसमें अभिनेत्री ने दावा किया था कि जावेद अख्तर ने उन्हें घर बुलाकर धमकाया था और ऋतिक रोशन से माफी मांगने को कहा था। कंगना रनौत के इन बयानों की वजह से ही जावेद अख्तर ने ये कदम उठाया। इस केस की सुनवाई 3 दिसंबर को होगी। 

Latest Bollywood News