A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी को लेकर सामने आई पिता जावेद अख्तर की प्रतिक्रिया

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी को लेकर सामने आई पिता जावेद अख्तर की प्रतिक्रिया

फरहान अख्तर राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'तूफान' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वह एक बॉक्सर की भूमिका निभा रहे हैं।

javed akhtar on farhan shibani wedding- India TV Hindi
फरहान और शिबानी की शादी पर जावेद अख्तर का बयान आया सामने

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर एक-दूसरे को पिछले एक साल से डेट कर रहे हैं। खबरों की मानें तो फरहान अपकमिंग मूवी 'तूफान' की रिलीज के बाद शिबानी के साथ शादी करेंगे। इस बात को लेकर फरहान के पिता और दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

जावेद अख्तर ने फरहान और शिबानी की शादी को लेकर कहा, 'मैं एक दिन पहले फरहान के जन्मदिन पर उसके साथ था, उसने मुझे इस बारे में कुछ नहीं बताया। मैं अभी आपसे ऐसा सुन रहा हूं। लेकिन आप जानते हैं, बच्चे बहुत कुछ छिपाते हैं।' शिबानी को लेकर जावेद ने कहा कि वो उनसे कई बार मिले हैं और वो बहुत प्यारी हैं। 

सूत्रों की मानें तो इस साल के आखिरी में फरहान और शिबानी शादी करेंगे। दोनों ने शादी की तैयारी भी शुरू कर दी है। दोनों सोशल मीडिया पर एक साथ फोटोज शेयर करते हैं और अपना प्यार जाहिर करते हैं। 

शिबानी ने 'नाम शबाना', 'नूर' और 'भावेश जोशी सुपरहीरो' जैसी फिल्मों के बाद बतौर कलाकार अपनी जगह बनाई है।

फरहान अख्तर की बात करें तो वे राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'तूफान' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वह एक बॉक्सर की भूमिका निभा रहे हैं।

Latest Bollywood News

Related Video