नई दिल्ली: छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा जेनिफर विंगेट ने अपनी दिलकश अदाओं से सभी के होश उड़ाए हैं। आज वह मुकाम पर पहुंच चुकी हैं कि उन्हें टीवी की क्वीन भी कहा जाना लगा है। जेनिफर ने अपने लंबे अभिनय करियर के दौरान कई बेहतरीन किरदारों को बखूबी पर्दे पर उतारा है। उनकी खूबसूरती किसी भी बॉलीवुड अदाकारा पर भारी पड़ती है। आज वह अपनी 33वां जन्मदिन मना रही हैं। लेकिन उनकी दिलकश अदाओं को देख लगता है कि, 'एज इज़ जस्ट अ नंबर'। जेनिफर को देखकर लगता है कि हर किसी को उनसे प्यार हो सकता, लेकिन वहीं दूसरी ओर असल जिंदगी में प्यार उनसे उतना ही दूर रहा है।
आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातों के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद ही किसी को कोई जानकारी होगी।
1. जेनिफर का जन्म 30 मई 1985 को हुआ था। उनकी मां पंजाबी और पिता मराठी क्रिश्चियन हैं
2. जेनिफर के बारे में शायद ही कोई जानता होगा कि उन्होंने 12 साल की उम्र में ही इंडस्ट्री में कदम रख दिया था। पहली बार उन्हें सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'अकेले हम अकेले तुम' में देखा गया था। इसके अलावा वह ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की फिल्म 'कुछ न कहो' में भी नजर आ चुकी हैं।
अगली स्लाइड में देखिए जेनिफर की खूबसूरत तस्वीरें और कुछ रोचक बातें:-
Latest Bollywood News