A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जिया खान केस में सीबीआई ने मारा पंचोली के घर पर छापा

जिया खान केस में सीबीआई ने मारा पंचोली के घर पर छापा

मुंबई: अभिनेत्री जिया खान की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई, मौत के मामले में सीबीआई ने बुधवार को अभिनेता आदित्य पंचोली और उनके बेटे सूरज पंचोली के घरों पर छापे मारे। तीन जून, 2013 को जिया

सीबीआई ने मारा आदित्य...- India TV Hindi
सीबीआई ने मारा आदित्य पंचोली के घर पर छापा

मुंबई: अभिनेत्री जिया खान की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई, मौत के मामले में सीबीआई ने बुधवार को अभिनेता आदित्य पंचोली और उनके बेटे सूरज पंचोली के घरों पर छापे मारे। तीन जून, 2013 को जिया का शव उनके फ्लैट के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला था। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी की दो टीमों ने आदित्य और सूरज के घरों पर छापे मारे। यह कार्रवाई देर शाम तक चलती रही। हालांकि उन्होंने अन्य जानकारी देने से इंकार कर दिया।

"निःशब्द" फिल्म में काम कर चुकी जिया (25) की मौत के बाद उनके परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं हत्या का मामला बताया था। अभिनेत्री की मां राबिया खान की याचिका पर पिछले साल बांबे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस से मामले को सीबीआई के सुपुर्द करने का आदेश दिया था। सीबीआई को मामला स्थानांतरण करने का कारण बताते हुए पीठ ने कहा था, 'जिया की मां ने एक स्वतंत्र फोरेंसिक विशेषज्ञ की जो रिपोर्ट पेश की है, उसमें और मुंबई पुलिस की रिपोर्ट में अंतर है। इससे लगता है कि जांच में कमी रह गई है।'

Latest Bollywood News