1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक बार फिर एक्शन फिल्म बना रहे हैं जॉन अब्राहम, 'अटैक' में आएंगे नजर

एक बार फिर एक्शन फिल्म बना रहे हैं जॉन अब्राहम, 'अटैक' में आएंगे नजर

जॉन अब्राहम एक्शन थ्रिलर फिल्म 'अटैक' प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। इस फिल्म में जॉन अहम भूमिका निभाते भी नजर आएंगे।

John Abraham new film- India TV Hindi
Image Source : TWITTER John Abraham new film

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम(John Abraham) का एक्शन शैली के प्रति प्यार किसी से छिपा नहीं है। अब वह एक्शन थ्रिलर फिल्म 'अटैक' प्रोड्यूस करने वाले हैं। इसके साथ ही वह फिल्म में मुख्य भूमिका भी निभाएंगे। फिल्म की कहानी एक बचाव अभियान की घटना पर आधारित है। 'अटैक' की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।

नवोदित लक्ष्य राज आनंद द्वारा लिखित और निर्देशित 'अटैक' का निर्माण धीरज वाधवा, अजय कपूर की कायटा प्रोडक्शंस और जॉन की जेए एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाएगा।

जॉन ने कहा, "जेए एंटरटेनमेंट में हम 'पहले कंटेंट' पर भरोसा करते हैं। हमारा प्रयास है कि हम ऐसी फिल्मों का निर्माण करें, जिसमें मनोरंजन करने के साथ ही हमारे समझदार दर्शकों को दिखाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण भी हो।"

'अटैक' मजबूत, दिलचस्प कहानी के साथ मेरी पसंदीदा थ्रिलर शैली की फिल्म है। मैं बहुत खुश हूं कि धीरज और अजय इस परियोजना में शामिल हैं।

फिल्म दिसंबर 2019 में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News