1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जॉन अब्राहम ने जताई इच्छा, इस अभिनेता के साथ करना चाहते है काम

जॉन अब्राहम ने जताई इच्छा, इस अभिनेता के साथ करना चाहते है काम

बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक जॉन अब्राहम ने हाल ही में अपनी इच्छा जाहिर करते हुए बताया है कि वह किस बॉलीवुड अभिनेता के साथ काम करना चाहते हैं।

john- India TV Hindi
john

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक जॉन अब्राहम ने हाल ही में अपनी इच्छा जाहिर करते हुए बताया है कि वह किस बॉलीवुड अभिनेता के साथ काम करना चाहते हैं। जॉन ने हाल ही में कहा है कि वह आयुष्मान खुराना के साथ दोबारा काम करना पसंद करेंगे। जॉन और आयुष्मान पहली बार 'विकी डोनर' में साथ काम कर चुके हैं। हालांकि इस फिल्म में जॉन ने सिर्फ एक गानें में ही उनके साथ काम किया था। बीते शुक्रवार को ही जॉन अब्राहम की फिल्म 'रॉकी हैंडसम' रिलीज की गई है।

इसे भी पढ़े:- ‘रॉ़की हैंडसम’ फिल्म रिव्यू: बेहतरीन एक्शन से भरपूर, लेकिन स्क्रिप्ट कमजोर

जहां एक तरफ जॉन ने आयुष्मान के साथ काम करने की इच्छा जताई है वहीं दूसरी ओर आयुष्मान ने ट्विटर पर निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी हैंडसम' में जॉन के अभिनय की काफी सरहाना की है। 'दम लगा के हईशा' के अभिनेता ने ट्विटर पर लिखा, "हमने हैंडसम लगने के साथ रॉकी की तरह लड़ाई की। जॉन अब्राहम आप 'रॉकी हैंडसम' में अद्भुत है। जरूर देखें।"

जॉन ने 31 वर्षीय अभिनेता का आभार व्यक्त किया और साझा किया कि वह एक बार फिर उनके साथ काम करना पसंद करेंगे।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "आयुष्मान धन्यवाद। आपके साथ जल्द फिल्म बनाना पसंद करूंगा।" शूजित सरकार द्वारा निर्देशित फिल्म 'विकी डोनर' 2012 में रिलीज हुई। इसमें यामी गौतम और अनु कपूर भी प्रमुख भूमिका में थे।

वर्तमान में आयुष्मान 'मनमर्जियां' के साथ व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर भी हैं। इसके अलावा, वह परिणीति चोपड़ा अभिनीत फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदु' में भी दिखाई देंगी।

दूसरी ओर जॉन अगली फिल्म 'फोर्स 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Latest Bollywood News