A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जॉनी लीवर ने स्टैंडअप कॉमेडी के दिनों को याद किया, शेयर की तस्वीर

जॉनी लीवर ने स्टैंडअप कॉमेडी के दिनों को याद किया, शेयर की तस्वीर

जॉनी लीवर ने अपने स्टैंडअप कॉमेडी के दिनों को याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।

johnny lever- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/IAM_JOHNYLEVER जॉनी लीवर

बॉलीवुड के दिग्गज हास्य कलाकार जॉनी लीवर ने शुक्रवार को अपने स्टैंड अप कॉमेडी के दिनों को याद किया। जॉनी लीवर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा किया, जिसमें वह बेल-बॉटम जींस पहने स्टेज पर परफार्मेस करते दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "पाटकर हॉल में फ्राइडे फील्स 1980। मेरे स्टैंड अप कॉमेडी का शुरूआती दौर।"

जॉनी के पोस्ट पर अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, "लिजेंड।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो जॉनी जल्द ही वरुण धवन और सारा अली खान के साथ फिल्म 'कुली नंबर 1' में नजर आएंगे। जॉनी लीवर इसमें वही इंस्पेक्टर वाला रोल निभाएंगे जो मूल फिल्म में टीकू तलसानिया ने निभाया था। इस बारे में जॉनी ने कहा, 'मैंने डेविड के साथ 'दीवाना-मस्ताना, 'दुल्हन हम ले जाएंगे' 'जुड़वा 2' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। अब उनके साथ एक बार फिर काम करने में बहुत अच्छा लग रहा है। उन्हें कॉमिडी की बहुत अच्छी समझ है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News