A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जॉनी लीवर ने महमूद के 88वें जन्मदिन पर लिखा इमोशनल नोट

जॉनी लीवर ने महमूद के 88वें जन्मदिन पर लिखा इमोशनल नोट

ट्वीट के साथ उन्होंने महमूद की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह चार्ली चैपलिन लुक में नजर आ रहे हैं।

jonny lever, mahmood- India TV Hindi
Image Source : TWITTER- JONNY LEVER जॉनी लीवर ने महमूद के 88वें जन्मदिन पर लिखा इमोशनल नोट

मुंबई: "बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन महमूद अगर आज हमारे बीच होते तो, मंगलवार को 88 साल के हो जाते।" यह इमोशनल नोट दिवंगत कॉमेडियन के जन्मदिन के मौके पर कॉमेडियन जॉनी लीवर ने लिखा। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "भाईजान आपसे प्यार करता हूं। आपको कभी भूला नहीं जा सकता। जन्मदिन मुबारक हो महमूद भाईजान।"

ट्वीट के साथ उन्होंने महमूद की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह चार्ली चैपलिन लुक में नजर आ रहे हैं।

जॉनी लीवर ने स्टैंडअप कॉमेडी के दिनों को याद किया, शेयर की तस्वीर

दिग्गज को शुभकानाएं देने के लिए उनके फैंस ने भी ट्वीट किए। एक फैन ने लिखा, "महमूद सर के जन्मदिन पर मैं उन्हें याद कर रहा हूं। वह फिल्म इंडस्ट्री के सुपर टैलेंटेड व्यक्ति थे।" एक अन्य ने लिखा, "अपने जमाने के सुपर स्टार। महमूद साहब के जन्मदिन पर मैं उन्हें याद कर रहा हूं।"

महमूद को कॉमेडी का बादशाह कहा जाता था। उन्होंने 23 जुलाई 2004 को पेंसिल्वेनिया में आखिरी सांस ली।

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News