राजकुमार राव, कंगना रनौत की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज़...
Image Source : INSTAGRAMJudgemental Hai Kya
राजकुमार राव, कंगना रनौत की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' का ट्रेलर 2 जुलाई को रिलीज़ होगा। सोमवार को राजकुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर ये न्यूज़ शेयर की। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर बताया कि ट्रेलर कल यानि 2 जुलाई को रिलीज़ होगा। आपको बता दें कि इस फिल्म का नाम पहले 'मेंटल है क्या था', लेकिन सेंसर बोर्ड की आपत्ति के बाद इसका नाम बदल कर 'जजमेंटल है क्या' कर दिया गया।
हालांकि फिल्म में और कहीं कट्स नहीं लगाए गए हैं। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया है। एक सूत्र ने मिड डे से कहा था- ''प्रसून जोशी की गैरमौजूदगी में भी 6 घंटे मीटिंग चली थी। फिल्म का नाम बदलने के साथ-साथ फिल्म में हर जगह मेंटल शब्द को म्यूट कर दिया जाएगा।''
हाल ही में प्रोड्यूसर एकता कपूर ने एक बयान में कहा था फिल्म मानसिक बीमारी के प्रति असंवेदनशील नहीं है और किसी को गलत तरीके से नहीं दिखाता है।