मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। वो जरूर हर तरफ छाई रहती हैं लेकिन उनकी बेटी हमेशा लाइमलाइट से दूर रही है। जूही के बच्चों को कम ही लोग जानते हैं। हाल ही में जूही की बेटी ने ग्रेजुएशन पूरा कर लिया। इस मौके पर जूही ने अपनी बेटी जाह्नवी चावला की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में जाह्नवी स्कूल के क्लासरूम में बैठी हैं।
जूही ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- जाह्नवी अपने स्कूल के फेयरवेल में, एक ही मोमेंट खुशी और आंसू दोनों।
जूही की बेटी जाह्नवी भी उनकी तरह खूबसूरत है। लोग सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं कि जूही की तरह उनकी बेटी की भी स्माइल है। हालांकि कई बच्चों के बीच बैठी जाह्नवी को पहचानना आसान नहीं है।
जूही की बेटी जाह्नवी के अलावा उनका एक बेटा अर्जुन भी है। वो भी लाइमलाइस से दूर रहता है। सोशल मीडिया पर दोनों की एक्टिविटी कम ही देखने को मिलती है। जूही चावला ने साल 1995 में बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की थी।