A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' से जूनियर एनटीआर का लुक कल होगा रिलीज, सामने आया टीजर

राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' से जूनियर एनटीआर का लुक कल होगा रिलीज, सामने आया टीजर

 एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों का एक काल्पनिक वर्णन किया गया है।

rajamouli, rrr- India TV Hindi
Image Source : @RRRMOVIE राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' से जूनियर एनटीआर का लुक कल होगा रिलीज

मुंबई: एस एस राजामौली की आगामी फिल्म 'आरआरआर' की टीम लॉकडाउन में ढील के बाद से कड़ी मेहनत में जुट गई है। इस हफ्ते की शुरूआत में, 'आरआरआर' के आधिकारिक हैंडल ने घोषणा की थी कि वे भीम के रूप में जूनियर एनटीआर का पहला लुक रिलीज करेंगे और आज, उन्होंने एक छोटी सी झलक साझा की है। आरआरआर के आधिकारिक हैंडल ने साझा करते हुए लिखा, "कल शेर आ रहा है, ब्रेस योरसेल्फ।"

फिल्म में एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस और कई अन्य कलाकार भूमिका निभा रहे है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों का एक काल्पनिक वर्णन किया गया है।

जानिए कब रिलीज होगी एस एस राजामौली की बड़ी फिल्म 'आर आर आर'

'आरआरआर' को डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट्स बैनर के तले बनाया गया है। फिल्म में एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस और कई अन्य कलाकार भूमिका निभा रहे है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों का एक काल्पनिक वर्णन किया गया है।

 फिल्म कई अन्य भारतीय भाषाओं के साथ तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ के लिए तैयार है।

Latest Bollywood News