A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जस्टिन बीबर के कॉन्सर्ट की जितनी महंगी टिकट उतनी सुविधा

जस्टिन बीबर के कॉन्सर्ट की जितनी महंगी टिकट उतनी सुविधा

जस्टिन बीबर भारत में अपने पहले कॉन्सर्ट के लिए मंगलवार देर रात कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई पहुंच गए हैं। बुधवार को वह मुंबई के डी.वाय. पाटिल स्टेडियम में प्रस्तुति देने वाले हैं। उनके इस कॉन्सर्ट को लेकर पिछले कुछ दिनों काफी चर्चा बनी हुई है। जस्टिन...

justin bieber

नवी मुंबई पुलिस ने 23 वर्षीय ग्रैमी अवॉर्ड विजेता कनाडाई पॉप स्टार के कार्यक्रम के लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है। इसमें ड्रोन से निगरानी रखे जाने के इंतजाम भी किए गए हैं। नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराल ने कहा कि इस लाइव शो के लिए 45,000 से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और आपातकालीन आपदा प्रबंधन के लिए करीब 500 पुलिसकर्मी और 25 अधिकारी तैनात किए जाएंगे।

Latest Bollywood News