1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कबीर बेदी ने हिलेरी क्लिंटन की जीत की कामना करते हुए कही ये बात

कबीर बेदी ने हिलेरी क्लिंटन की जीत की कामना करते हुए कही ये बात

हिलेरी क्लिंटन का नाम इस दौड़ में काफी गूंज रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की जीत की कामना करते हुए कहा कि...

kabir- India TV Hindi
kabir

मुंबई: अमेरिका में इन दिनों इलेक्शन का माहौल छाया हुआ है। हिलेरी क्लिंटन का नाम इस दौड़ में काफी गूंज रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की जीत की कामना करते हुए कहा कि अमेरिका में एक महिला का राष्ट्रपति पद पर जीतना ऐतिहासिक घटना होगी।

इसे भी पढ़े:- VIDEO: 'मोहनजो दाड़ो' में दिखा रितिक का दम, खुद ही किए सारे एक्शन सीन

कबीर ने रविवार को ट्विटर पर अमेरिकी चुनाव में क्लिंटन की सफलता की कामना की। चुनाव मंगलवार को आयोजित होगा। कबीर ने ट्वीट किया, "हिलेरी क्लिंटन को अमेरिकी चुनाव 2016 में सफलता के लिए शुभकामना। अमेरिका में महिला राष्ट्रपति सचमुच ऐतिहासिक घटना होगी। मैं अमेरिकी चुनाव में उनके साथ हूं।"

कबीर चार दशकों से हिंदी फिल्म जगत का हिस्सा हैं। वह 'खून भरी मांग' और 'तलाश: द हंट बिगिंस..' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। कबीर खान ने 'ऑक्टोपसी' जैसी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म में भी काम किया है। कबीर को कुछ वक्त पहले ही रिलीज हुई आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'मोहनजोदड़ो' में अभिनय करते हुए देखा गया था। फिल्म में उनके साथ अभिनेता ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े भी थे। हालांकि इनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई।

Latest Bollywood News