मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की पिछले साल आई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की रिलीज को एक साल पूरा होने के बाद अब निर्देशक कबीर खान उनके साथ अपनी अगली फिल्म बनाने के लिए बेताब है। कबीर खान सलमान के साथ 'एक था टाइगर' और बजरंगी भाईजान' जैसी फिल्में बना चुके हैं। कबीर अब उनके साथ अगली फिल्म पर काम करने को बेताब हैं। फिल्म का शीर्षक 'ट्यूबलाइट' है।
इसे भी पढ़े:- लोग अभिव्यक्ति की आज़ादी का कर रहे हैं दुरुपयोग: सलमान
शाहरुख के बाद सलमान खान ने की सनिया मिर्जा की आटोबायोग्राफी लांच
कबीर ने ट्विटर पर लिखा, "फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के एक साल पूरा होने पर मिली शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। अब 10 दिनों से 'ट्यूबलाइट' के साथ नई यात्रा शुरू।"
फिल्म 'बजरंगी भाईजान' 17 जुलाई को सिनेमाघरों रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ करीना कपूर खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और बाल कलाकार हर्षाली मल्होत्रा जैसे सितारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था।
फिलहाल सलमान इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सुल्तान' को लेकर सराहना बटोर रहे हैं। फिल्म में वह एक पहलवान की भूमिका निभाते हुए नजर आए हैं। उनकी इस फिल्म ने भी दर्शकों से खूब वाहवाही हासिल की है। इसके बाद जल्द ही दबंग खान कथित तौर पर लद्दाख में फिल्म 'ट्यूबलाइट' के पहले शेड्यूल की शूटिंग शुरू करेंगे।
Latest Bollywood News