Kabir Singh Box Office Collection Day 8: 'कबीर सिंह' के लिए पहला हफ्ता काफी शानदार रहा है। फिल्म ने अभी तक 134.42 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये शाहिद कपूर की सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली पहली फिल्म है। फिल्म ने पहले दिन 20.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म जल्द 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।
फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म का कलेक्शन शेयर किया। फिल्म ने शुक्रवार को 20.21 करोड़ रुपये, शनिवार को 22.71 करोड़ रुपये, रविवार को 27.91 करोड़ रुपये, सोमवार को 17.54 करोड़ रुपये, मंगलवार को 16.53 करोड़ रुपये, बुधवार को 15.91 करोड़ रुपये, गुरुवार को 13.61 करोड़ रुपये और शुक्रवार को 12.21 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। फिल्म ने अभी तक 146.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। फिल्म 21 जून को रिलीज़ हुई थी। ये फिल्म तेलुगू हिट 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी रीमेक है।
इस फिल्म पर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हो रही है। फिल्म के हीरो कबीर सिंह के कैरेक्टर पर लोग सवाल उठा रहे हैं। उसका अपनी गर्लफ्रेंड और मेड आदि के साथ जो व्यवहार है वो लोगों को हजम नहीं हो रहा है। लोग इस फिल्म को घोर महिला विरोधी बता रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस फिल्म के किरदार को महज एक किरदार की तरह देखने को कह रहे हैं। लोगों का कहना है कि कबीर सिंह एक आम लड़का है जो एंगर मैनेजमेंट से जूझ रहा है। ऐसे में उसे जज करना ठीक नहीं है।
Movie Review Kabir Singh:
संदीप वांगा रेड्डी की तेलुगू फ़िल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ के रीमेक ‘कबीर सिंह’(Kabir Singh) में शाहिद कपूर(Shahid Kapoor) ने जो काम किया है इसे उनका अब तक का बेस्ट काम कह सकते हैं। संदीप रेड्डी ने ही अर्जुन रेड्डी का निर्देशन किया था और बहुत अच्छी बात है उन्होंने ही इस फ़िल्म को निर्देशित किया है क्योंकि कबीर सिंह का जो जुनून है वो परदे पर कोई और प्रस्तुत कर ही नहीं सकता है। ख़ासकर दिल टूटने वाले सीन को जिस तरह उन्होंने लिखा है वो परदे पर साफ़ नज़र आता है, तीन घंटे लम्बी फ़िल्म कैसे निकल जाती है आपको पता ही नहीं चलता है।
Also Read:
चारू असोपा और राजीव सेन यूरोप में हनीमून मनाने से पहले थाइलैंड में कर रहे Chill, देखें तस्वीरें
सोनम कपूर के साथ खूबसूरत में कोई एक्टर नहीं करना चाहता था काम, जानें क्या थी वजह
कंगना रनौत-राजकुमार राव की मेंटल है क्या का नाम अब हुआ जजमेंटल है क्या
Latest Bollywood News