A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मालदीव में हनीमून मना रहीं काजल अग्रवाल की नई तस्वीरें आईं सामने, पति गौतम किचलू संग शेयर की Photos

मालदीव में हनीमून मना रहीं काजल अग्रवाल की नई तस्वीरें आईं सामने, पति गौतम किचलू संग शेयर की Photos

काजल ने इंस्टाग्राम पर हनीमून की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वो अपने पति को गले लगाकर पोज दे रही हैं...

kajal aggarwal gautam kitchlu honeymoon at maldives- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM काजल अग्रवाल ने शेयर की हनीमून की नई फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू संग हाल ही में शादी के बंधन में बंध गईं और अब वह मालदीव में हनीमून मना रही हैं। इस बीच काजल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। उन्होंने पति गौतम संग एक नई तस्वीर शेयर की है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। 

काजल ने इंस्टाग्राम पर हनीमून की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वो अपने पति को गले लगाकर पोज दे रही हैं। उन्होंने कलरफुल ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही हैं। 

शादी के 7 दिन बाद हनीमून पर गए काजल अग्रवाल और गौतम किचलू, शेयर की ये तस्वीर

काजल ने 6 अक्टूबर को अपने प्रशंसकों को अपनी शादी की जानकारी दी। उनकी शादी की फोटोज खूब वायरल हुई थी। काजल ने मुंबई के एक होटल में शादी की थी। 

उन्होंने लिखा था, "यह बताते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है कि मैं 30 अक्टूबर, 2020 को गौतम किचलू से एक निजी समारोह में परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में शादी कर रही हूं। इस महामारी ने निश्चित तौर पर हमारी खुशियों पर पर्दा डाल दिया है, लेकिन हम साथ में जिंदगी की शुरुआत करने के लिए बेहद रोमांचित हैं और जानते हैं कि आप हमारा उत्साहवर्धन करेंगे। सालों से आप लोगों ने मुझ पर जो प्यार बरसाया है, उसके लिए आपका शुक्रिया और इस नए सफर की शुरुआत के लिए हमें आपके आशीर्वाद की जरूरत है।"

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News