चेन्नई: दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानी मानी अभिनेत्री काजल अग्रवाल इन दिनों अपनी आगामी तेलुगू फिल्म ‘खिलाड़ी नंबर 150’ की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह अभिनेता चिरंजीवी के साथ अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। यह एक एक्शन फिल्म है। काजल ने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली है। हाल ही में उन्होंने अपने प्रेरणास्रोत को लकर भी खुलासा किया है। काजल का कहना है कि उनकी मां उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणास्रोत हैं।
इसे भी पढ़े:- VIDEO: चिरंजीवी के जन्मदिन के मौके पर दिखाया उनकी फिल्म का टीजर
ट्विटर के जरिए अपने प्रशंसकों से बात करते हुए उन्होंने अपने बारे में कई बातों को अपने फैंस के साथ शेयर किया। जब उनसे जीवन के प्रेरणास्रोत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी मां हमेशा से उनकी प्रेरणास्रोत रही हैं। काजल ने कहा कि वह खुद को एक्शन करते हुए देखना चाहती हैं।
काजल, अजीत की तमिल थ्रिलर फिल्म में भी काम कर रही हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि वह अच्छी कहानी वाली फिल्म का प्रस्ताव मिलने पर अभिनेता विजय के साथ दोबारा काम करना पसंद करेंगी।
काजल से यहां उनकी शादी को लेकर भी सवाल किए गए। उनसे शादी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी ऐसी कोई योजना नहीं है।
Latest Bollywood News