सैलून के बाहर स्पॉट हुईं काजोल और न्यासा, इस अंदाज में नजर आई मां-बेटी की जोड़ी
काजोल जल्द ही 'तानाजी' फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह लक्ष्मीबाई का किरदार निभाएंगी।
नई दिल्ली: बॉलीवुड के स्टार किड्स जहां भी जाते हैं, कैमरे में कैद हो जाते हैं। फिर चाहे वह शाहरुख खान की बेटी सुहाना हो या फिर करीना कपूर का बेटा तैमूर अली खान..। फिल्म इंडस्ट्री में स्टार किड्स भी उतने ही पॉपुलर हैं, जितने की सेलिब्रिटीज। हाल ही में अजय देवगन की वाइफ काजोल के साथ बेटी न्यासा को स्पॉट किया गया। एक सैलून से बाहर निकलते हुए मां-बेटी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
काजोल ने ब्लैक कलर का जंपसूट पहना था तो न्यासा व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आईं। कैजुअल ड्रेस में भी न्यासा स्टाइलिश लग रही थीं। आपको बता दें कि न्यासा विदेश में पढ़ाई करती हैं और बीच-बीच में छुट्टियों में मुंबई आती रहती हैं।
कुछ दिनों पहले ही अजय देवगन और काजोल अपने दोनों बच्चों न्यासा व युग के साथ छुट्टियां मनाने गए थे। देवगन फैमिली की रोड ट्रिप की फोटोज भी खूब वायरल हुई थीं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन जल्द ही 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में नजर आएंगे। यह फिल्म 27 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी। जानकारी के अनुसार, काजोल भी इसमें लक्ष्मीबाई का किरदार निभाएंगी। इसके पहले वह 'हेलिकॉप्टर ईला' और 'जीरो' में नजर आई थीं।
Also Read:
सलमान खान ने प्रभुदेवा के साथ 'उर्वशी' गाने पर थिरकाए कदम, शेयर किया वीडियो
दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर के लिए शेयर किया रोमांटिक पोस्ट
