1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काजोल ने फिल्म इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को दिए खास टिप्स, सुशांत सिंह की खुदकुशी को बताया दुखद

काजोल ने फिल्म इंडस्ट्री में आने वाले नए कलाकारों को दिए खास टिप्स, सुशांत सिंह की खुदकुशी को बताया दुखद

काजोल ने इंस्टाग्राम पर फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि वो नफरत से कैसे निपटती हैं।

काजोल ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन को बताया दुखद- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @KAJOL काजोल ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन को बताया दुखद

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने नवागंतुक कलाकारों के लिए एक खास टिप्स साझा करते हुए कहा कि उन्हें ओरिजिनल बने रहना चाहिए। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने प्रशंसकों व फॉलोअर्स के साथ बातचीत के एक सत्र का आयोजन किया, जहां उनके एक प्रशंसक ने नवागंतुक कलाकारों के लिए उनकी तरफ से एक टिप्स के बारे में पूछा।

अभिनेत्री ने इसके बारे में पूछा, "कृपया ओरिजिनल बने रहिए, किसी को कॉपी मत कीजिए।"

Image Source : काजोल ने फैंस के सवालों के जवाब दिएकाजोल ने फैंस के सवालों के जवाब दिए

एक फैन ने पूछा कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर उन्हें कैसा महसूस हुआ तो एक्ट्रेस ने लिखा, 'दुखद।'

Image Source : instagramकाजोल ने फैंस के सवालों के जवाब दिए

एक ने पूछा कि वह नफरत से कैसे निपटती हैं?

इस पर अभिनेत्री ने बताया, "नफरत से निपटा नहीं जा सकता है। आप बस हमेशा खुश रहिए और अधिक सकारात्मक बने रहिए।"

काजोल ने इस इंटरैक्टिव सेशन में इस तरह के कई सवालों के जवाब दिए।

अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में वह फिल्म 'त्रिभंगा' के साथ डिजिटल में डेब्यू करेंगी, जो रेणुका शहाणे द्वारा निर्देशित है।

Latest Bollywood News