A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हर हाल में काजोल को नवंबर के आखिर तक इस प्रोजेक्ट को करना है पूरा, दिन-रात कर रहीं काम

हर हाल में काजोल को नवंबर के आखिर तक इस प्रोजेक्ट को करना है पूरा, दिन-रात कर रहीं काम

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने आजकल एक स्वेटर की बुनाई कर रही हैं और उन पर इसे पूरा खत्म करने का जुनून सवार हो गया है।

<p>Kjaol </p>- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/KAJOL Kjaol 

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने आजकल एक स्वेटर की बुनाई कर रही हैं और उन पर इसे पूरा खत्म करने का जुनून सवार हो गया है। काजोल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में इस स्टेवर की एक तस्वीर साझा की है, जिन्हें वह आजकल बुन रही हैं। इसके साथ कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है, "प्रोजेक्ट फॉर द मंथ ऑफ नवंबर।"

ड्रग्स केस में NCB एक्टर अर्जुन रामपाल से 13 नवंबर को करेगी पूछताछ

Image Source : Instagram/KAJOLKajol Knitting sweater

वह आगे लिखती हैं, "इन सुइयों का जुनून सवार हो गया है।" तस्वीर में ग्रे, ब्लैक और व्हाइट कलर के एक स्वेटर को देखा जा सकता है, जो अभी आधा बनकर तैयार हुआ है। काजोल फिलहाल अपनी बेटी न्यासा के साथ सिंगापुर में रह रही हैं। उन्हें उन सेलेब्रिटीज में से एक माना जा सकता है, जो सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर हमेशा अपने प्रशंसकों संग जुड़े रहना पसंद करती हैं।

काजोल ने कुछ देर पहले ही एक वीडियो भी पोस्ट किया है। ये वीडियो काजोल की फिल्म बाजीगर का है। इस फिल्म को रिलीज हुए 27 साल पूरे हो चुके हैं। शेयर किए गए वीडियो में काजोल किसी गाने का एक्शन करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए काजोल ने लिखा- 'मेरा रिएक्शन ऐसा होता है जब कोई मुझे एटीट्यू़ड दिखाने की कोशिश करता है।' 

अनुराग कश्यप की 'ब्लैक फ्राइडे' से आसिफ बसरा को मिली थी पहचान, आखिरी बार इस वेबसीरीज में आए थे नजर

काजोल की फिल्म 'बाजीगर' 1993 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में काजोल के अलावा शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी भी थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने उस वक्त धमाल मचा दिया था। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो काजोल 'त्रिभंगा' के साथ डिजिटल स्पेस में कदम रखने के लिए तैयार हैं। इसकी कहानी मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह एक परिवार की तीन पीढ़ियों के आधार पर बुनी गई एक जटिल कहानी है। फिल्म को दिग्गज अभिनेत्री रेणुका सहाने ने लिखा और निर्देशित किया है, जिसमें तन्वी आजमी और मिथिला पालकर जैसी अभिनेत्रियां भी हैं।

Latest Bollywood News