1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस को ये अवॉर्ड देना चाहती हैं काजोल, जानिए क्यों

कोरोना वायरस को ये अवॉर्ड देना चाहती हैं काजोल, जानिए क्यों

अभिनेत्री ने यह भी बताया कि वह महामारी को पुरस्कार क्यों देना चाहती हैं।

kajol coronavirus- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM कोरोना वायरस को अवॉर्ड देना चाहती हैं काजोल

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल कोरोनावायरस को 'टीचर ऑफ द ईयर' के पुरस्कार से सम्मानित करना चाहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड कोरोनावायरस को जाता है।"

अभिनेत्री ने यह भी बताया कि वह महामारी को पुरस्कार क्यों देना चाहती हैं।

काजोल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की बेहद खूबसूरत तस्वीर

Image Source : instagram कोरोना वायरस को ये अवॉर्ड देना चाहती हैं काजोल

उन्होंने लिखा, "कोरोनावायरस ने हमें अपनी जीवन में सादगी और आध्यात्मिकता के साथ-साथ अनिश्चितता के बारे में सिखाया है।"

अभिनय की बात करें, तो काजोल 'त्रिभंगा' के साथ डिजिटल स्पेस में कदम रखने के लिए तैयार हैं। इसकी कहानी मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह एक परिवार की तीन पीढ़ियों के आधार पर बुनी गई एक जटिल कहानी है। 

फिल्म को दिग्गज अभिनेत्री रेणुका सहाने ने लिखा और निर्देशित किया है, जिसमें तन्वी आजमी और मिथिला पालकर जैसी अभिनेत्रियां भी हैं।

Latest Bollywood News