27 मई को अजय देवगन के पिता और काजोल के ससुर वीरू देवगन का निधन हो गया था। उसके अगले ही दिन काजोल की मां और एक्ट्रेस तनुजा से मिलने हॉस्पिटल पहुंची।
kajol and tanuja
मुंबई: 27 मई को अजय देवगन के पिता और काजोल के ससुर वीरू देवगन का निधन हो गया था। उसके अगले ही दिन काजोल अपनी मां और एक्ट्रेस तनुजा से मिलने अस्पताल पहुंची। काजोल को मंगलार की शाम लीलावती अस्पलात के बाहर देखा गया। वह अपनी मां से मिलने पहुंची थी।
एक्ट्रेस तनुजा को क्या बीमारी है। इस बारें में अभी कोई खबर सामने नहीं आई है। सोमवार को ही काजोल के ससुर का दाहसंस्कार किया गया था और अब उनकी मां की तबियत खराब होना चिंता की बात है। तनुजा बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस है। उन्होंने हिंदी और बंगाली फिल्मों में बेहतरीन काम किया है।
वहीं अजय देवगन के पिता वीरू देवगन को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। इसके बाद उन्हें सांता क्रूज के सूर्या अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आया और अस्पताल में उन्हें कार्डियक अटैक आया। अस्पताल में ही अजय के पिता ने आखिरी सांस ली।