1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कल्कि केकलां ने शेयर की बेटी सैप्फो की पहली तस्वीर, बताया डिलीवरी का अनुभव

कल्कि केकलां ने शेयर की बेटी सैप्फो की पहली तस्वीर, बताया डिलीवरी का अनुभव

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि केकलां ने कुछ दिन पहले बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी की पहली तस्वीर शेयर की है।

kalki koechkin- India TV Hindi
कल्कि ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि केकलां ने 7 फरवरी को बेटी को जन्म दिया है। कल्कि ने बेटी का नाम सैप्फो रखा है। बेटी के जन्म के कुछ समय बाद ही कल्कि ने बेटी के नाम की जानकारी सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर के साथ इमोशनल पोस्ट लिकर दी थी। अब कल्कि ने बेटी की पहली तस्वीर शेयर कर दी है। इन तस्वीरों में कल्कि अपने बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के साथ मुस्कुराहती हुई नजर आ रही है।

कल्कि ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें उनके बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग ने बेटी को गोद में उठा रखा है। बच्ची का चेहरा फोटो में साफ नजर नहीं आ रहा है। फोटोज के साथ कल्क ने अपना डिलीवरी का अनुभव भी शेयर किया है।

कल्कि ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-ट्यूलिप वूमेन केयर की पूरी टीम और मेरे डॉक्टर्स का शुक्रिया करती हूं।जिन्होंने 17 घंटे के बाद भी मुझे हार मानने से इनकार कर दिया था, मैं बहुत थक चुकी थी और कह रही थी कि बेबी की किसी भी तरह से बाहर निकालें। उन्होंने मना कर दिया, और कहा-आप यह बहुत दूर आ चुके हैं और आप बच्चे को प्राकृतिक तरीके से वॉटरबर्थ दोगे और 1 घंटे बाद सैप्फो का जन्म हुआ। आप बहुत ही शानदार लोग हो।

आपको बता दें कल्कि और गाय हर्शबर्ग लगभग दो साल से डेट कर रहे हैं। गाय एक इजरायली शास्त्रीय पियानोवादक है।  कल्कि की इससे पहले फिल्ममेकरअनुराग कश्यप से शादी हुई थी। दोनों 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे और दो साल बाद अलग हो गए। सितंबर में, कल्कि ने घोषणा की कि वह अपने पहले बच्चे के साथ गर्भवती है।

Latest Bollywood News