1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कमल हासन के पैर में चोट लगने से रुकी 'शाबाश नायडू' की शूटिंग

कमल हासन के पैर में चोट लगने से रुकी 'शाबाश नायडू' की शूटिंग

चेन्नई: आगामी त्रिभाषी कॉमेडी फिल्म 'शाबाश नायडू' की शूटिंग अभिनेता कमल हासन के पैर में चोट लगने के कारण रोक दी गई थी। इसकी शूटिंग अगले साल जनवरी से फिर से शुरू होगी। एक सूत्र

kamal haasan at the foot injury stopped sabash naidu...- India TV Hindi
kamal haasan at the foot injury stopped sabash naidu shooting

चेन्नई: आगामी त्रिभाषी कॉमेडी फिल्म 'शाबाश नायडू' की शूटिंग अभिनेता कमल हासन के पैर में चोट लगने के कारण रोक दी गई थी। इसकी शूटिंग अगले साल जनवरी से फिर से शुरू होगी। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। इस साल जुलाई में कमल हासन का पैर टूट गया था।

फिल्म यूनिट के सूत्र ने बताया, "कमल सर अब पहले से बेहतर हैं और अब चलने-फिरने लगे हैं। हालांकि वह पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। इसी कारण से शूटिंग अगले साल जनवरी से शुरू होगी।"

सूत्र ने कहा, "फिल्म की शूटिंग अगले महीने दिसंबर से ही करने की योजना थी। लेकिन फिल्म की मेकअप टीम अमेरिका से है और दिसंबर के अंतिम सप्ताह में वह क्रिसमस के लिए अमेरिका जा रहे हैं। इसलिए शूटिंग अगले साल जनवरी से की जाएगी।" 'शाबाश नायडू' तीन भाषाओं- तमिल, तेलुगू और हिंदी में बनाई जाएगी। इसमें राम्या कृष्णन, श्रुति हासन और ब्रह्मानंदम मुख्य भूमिका में हैं।

Latest Bollywood News