A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. SAD: कमल हासन के बड़े भाई का निधन

SAD: कमल हासन के बड़े भाई का निधन

अभिनेता कमल हासन के बड़े भाई चंद्र हासन का निधन हो गया। वह 82 साल के थे।

चंद्र हासन- India TV Hindi
चंद्र हासन

चेन्नई: अभिनेता कमल हासन के बड़े भाई चंद्र हासन का निधन हो गया। 82 साल के चंद्र हासन को दिल का दौरा पड़ा था, वो लंदन में बेटी अनु हासन के घर पर थे।

चंद्र हासन पेशे से वकील और अपने होम प्रोडक्शन बैनर ‘राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल’ के साथ भी जुड़े थे। चंद्र हासन 'हे राम', 'नल दमयंती', 'विरुमंडी' और 'विश्वरूपम' जैसी फिल्मों के निर्माण से भी जुड़े हुए थे।

कमल हासन और उनके बेटे के साथ भाई चंद्र हासन

अपने भाईयों की तरह चंद्र हासन को फिल्मों में अभिनय का शौक नहीं था। हालांकि उनकी बेटी अनु हासन ने 'इंद्र', 'आल्पमान' और 'रन' जैसी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में अभिनय किया है।

दो महीने पहले जनवरी में चंद्र हासन की पत्नी गीतामणि का भी निधन हो गया था। अब चंद्र हासन के निधन से हासन परिवार को दोहरी क्षति हुई है। 

Latest Bollywood News