1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनिया गांधी से मिले कमल हासन, पॉलिटिक्स पर की बात

सोनिया गांधी से मिले कमल हासन, पॉलिटिक्स पर की बात

तमिलनाडु की नई पार्टी मक्कल नीधि मय्यम (एमएसएम) के प्रमुख व फिल्म अभिनेता कमल हासन ने गुरुवार को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। 

<p>कमल हासन-सोनिया...- India TV Hindi
कमल हासन-सोनिया गांधी

नई दिल्ली: तमिलनाडु की नई पार्टी मक्कल नीधि मय्यम (एमएसएम) के प्रमुख व फिल्म अभिनेता कमल हासन ने गुरुवार को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। सूत्रों ने सोनिया गांधी के निवास पर हुई बैठक को औपचारिक मुलाकात बताया।

कमल हासन ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी और तमिलनाडु के राजनीतिक हालात पर चर्चा की थी।

उन्होंने निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से भी मुलाकात की और विश्वास व्यक्त किया कि उनकी राजनीतिक पार्टी के पंजीकरण की प्रक्रिया लगभग एक सप्ताह के भीतर पूरी कर दी जाएगी।

Latest Bollywood News