1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने 'आप की अदालत' में दी राकेश रौशन को चुनौती, कहा ये मुझे एक्सपोज करके दिखाए

कंगना रनौत ने 'आप की अदालत' में दी राकेश रौशन को चुनौती, कहा ये मुझे एक्सपोज करके दिखाए

आप की अदालत के होस्ट रजत शर्मा के सवालों का जवाब देते हुए कंगना ने न सिर्फ ऋतिक रौशन बल्कि उनके पिता राकेश रौशन पर भी निशाना साधा है।

rajat sharma- India TV Hindi
kangana ranaut on rakesh roshan hrithik roshan aap ki adalat

नई दिल्ली: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने ऋतिक रौशन के बाद राकेश रौशन को भी चुनौती दे डाली है। कंगना ने कहा है राकेश रौशन ने कहा था कि वो मुझे एक्सपोज करेंगे एक साल हो गया मैं इंतजार कर रही हूं। हाल ही में कंगना रनौत अपनी फिल्म ‘सिमरन’ का प्रमोशन करने इंडिया टीवी के खास शो आप की अदालत पहुंची थीं। शो के होस्ट रजत शर्मा के सवालों का जवाब देते हुए कंगना ने न सिर्फ ऋतिक रौशन बल्कि उनके पिता राकेश रौशन पर भी निशाना साधा है। आप की अदालत का नया प्रोमो जारी हुआ है। 37 सेकंड के इस प्रोमो में कंगना ऋतिक रौशन और राकेश रौशन दोनों पर निशाना साध रही हैं।

प्रोमो में कंगना कहती दिख रही हैं, ‘आप इंडिया का बेस्ट क्रिमिनल वकील हायर कर रहे हो, किसलिए? उसको (ऋतिक रौशन) अपने बाप के पैसे पर इतना घमंड है, उसी की वजह से इतनी हवा में बातें करते हैं ये लोग, उसके पिताजी ने मुझे कहा, मैं इस लड़की को एक्सपोज करूंगा। एक साल हो गया है और मैं वेट कर रही हूं कि वो मुझे एक्सपोज करे।’

यहां देखिए प्रोमो

इससे पहले आप की अदालत के जो प्रोमो रिलीज हुए हैं उसमें भी कंगना ऋतिक से पब्लिक माफी की डिमांड करती दिख रही हैं।

​बदतमीजी के लिए ऋतिक मुझसे माफी मांगे- कंगना

एक और प्रोमो में कंगना ऋतिक रौशन पर वार करते हुए कह रही हैं, कि उनसे प्यार करना मेरे लिए दूसरी मौत जैसा था।

ऋतिक रौशन पर कंगना का दूसरा वार

आप की अदालत का ये पूरा एपिसोड आज रात 10 बजे इंडिया टीवी पर प्रसारित होगा। देखना मत भूलिएगा ये खास एपिसोड।

Latest Bollywood News