1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'थलाइवी' के दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आई कंगना रनौत, किए इतने रुपये डोनेट

'थलाइवी' के दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आई कंगना रनौत, किए इतने रुपये डोनेट

कंगना रनौत जल्द ही फिल्म थलाइवी में नजर आने वाली हैं। उन्होंने थलाइवी के दिहाड़ी मजदूरों के लिए पैसे डोनेट किए हैं।

 kangana ranaut- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM कंगना रनौत

कंगना रनौत ने फिल्म एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया और अपनी अपकमिंग फिल्म थलाइवी के दिहाड़ी मजदूरों के लिए 10 लाख रुपए दान किए हैं। लॉकडाउन से पहले कंगना 'थलाइवी' की शूटिंग कर रही थीं, जिसमें वह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का किरदार निभाएंगी। लेकिन कोरोनावायरस की वजह से सभी फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई। तो इन मुश्किल दिनों में कंगना फिल्म फेडरेशन के कर्मचारियों और दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आई हैं।

कंगना ने पांच लाख फिल्म एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया को दिया है और बाकी 5 लाख फिल्म 'थलाइवी' के दिहाड़ी मजदूरों के लिए।

तमिल सिनेमा के कई शीर्ष सितारों ने महासंघ को दान दिया है। रजनीकांत ने 50 लाख रुपये दिए, जबकि अभिनेता विजय सेतुपति ने फिल्म एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया सदस्यों के कल्याण के लिए 10 लाख दान किए। सुरिया और उनके भाई कार्थी ने अपने पिता, अभिनेता शिवकुमार के साथ, 10 लाख रुपये का दान दिया, जबकि अभिनेता शिवकार्तिकेयन ने भी 10 लाख रुपये का दान दिया।

कंगना ने इससे पहले दैनिक वेतन भोगी परिवारों के लिए राशन दान करने के अलावा पीएम-केयर्स को 25 लाख रुपये का योगदान दिया था।

दान के अलावा, कंगना लॉकडाउन में अपने परिवार के लिए खाना पकाने के साथ अपने भतीजे के साथ खेलते हुए दिखाई दे रही हैं।

Latest Bollywood News