A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मदर्स डे 2020: कंगना रनौत ने अपनी मां के लिए लिखी खूबसूरत कविता, शेयर की ये फोटो

मदर्स डे 2020: कंगना रनौत ने अपनी मां के लिए लिखी खूबसूरत कविता, शेयर की ये फोटो

10 मई को मदर्स डे है। इस खास मौके पर कंगना रनौत ने अपनी मां के साथ-साथ दुनिया की सभी मांओं के लिए कविता लिखी है।

Kanganar ranaut- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM कंगना रनौत ने शेयर की मां के साथ फोटो

10 मई को मदर्स डे है। हर शख्स के जीवन में मां का अहम योगदान होता है। वो निस्वार्थ भाव से अपने बच्चों से प्रेम करती हैं और ताउम्र बलिदान देती हैं। इसलिए हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे के रूप में मनाया जाता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी मां आशा रनौत के लिए खुद कविता लिखी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

कंगना रनौत ने पोस्ट में लिखा, 'मदर्स डे पर खूबसूरत कविता लिखी है। दुनिया की सभी मांओं और अपनी मां के लिए गिफ्त के तौर पर कुछ खूबसूरत शब्द समर्पित किए हैं। हैप्पी मदर्स डे।'


 
एक्ट्रेस ने ट्विटर पर भी मां के साथ फोटो शेयर करते हुए फैंस को एडवांस में मदर्स डे विश किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'उन सभी मांओं को मदर्स डे की एडवांस में बधाई, जिन्होंने मजबूत महिलाओं को बड़ा किया है। मदर्स डे को सेलिब्रेट करने के लिए मां के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया।'

बता दें कि कंगना रनौत लॉकडाउन में अपने होम टाउन में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। वो अपने परिवार के साथ हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। 

फिल्मों की बात करें तो कंगना 'थलाइवी', 'धाकड़' और 'तेजस' जैसी फिल्मों में नज़र आएंगी। 

Latest Bollywood News