1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना ने रितिक को भेजे 1439 ईमेल, सुपरहीरो ने नहीं दिया कोई जवाब

कंगना ने रितिक को भेजे 1439 ईमेल, सुपरहीरो ने नहीं दिया कोई जवाब

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन और कंगना रनौत के बीच बढ़ता विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिनों पहले इन दोनों सितारों ने एक दूसरे को कानूनी नोटिस भेजा था।

hrithik- India TV Hindi
hrithik

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन और कंगना रनौत के बीच बढ़ता विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिनों पहले इन दोनों सितारों ने एक दूसरे को कानूनी नोटिस भेजा था और अब खबर आ रही है कि कंगना उन्हें हर रोज 50 ईमेल भेज रही थीं जिनकी संख्या अब तक 1439 हो चुकी हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले रितिक कंगना को बीमार बता चुके हैं।

इसे भी पढ़े:- ऐसा क्या हुआ जो कंगना और रितिक को भेजना पड़ा एक दूसरे को नोटिस

खबरों अनुसार कुछ वक्त पहले ये दोनों एक बार करण जौहर की पार्टी में मिले थे। तब कंगना ने रितिक के उस मैसेज के लिए शुक्रिया अदा किया था जिसमें उन्होंने फिल्म ‘क्वीन’ के लिए उनकी प्रशंसा की थी। लेकिन रितिक ने इस पर कहा कि उन्होंने ऐसा कोई भी मैसेज उन्हें नहीं किया था और अगर फिर भी उन्हें ऐसा मैसेज मिला है तो वो किसी फेक आईडी से भेजा गया होगा। इसके बाद से कंगना को काफी ठेस पहुंची थीं और उन्होंने रितिक को ईमेल करने शुरु कर दिए।

कहा तो यह भी यह कहा जा रहा है कि रितिक ने अपने लीगल नोटिस में कहा है कि कंगना को 'एस्पर्गर्स सिंड्रोम' नाम की बीमारी है। इसी बीमारी के कारण वह चीजों को इमेजिन करने लगती हैं।

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब एक इंटरव्यू के दौरान कंगना से पूछा गया कि उन्हें रितिक के कहने पर आपको फिल्म ‘आशिकी-3’ से निकाल दिया गया? इस पर कंगना ने कहा कि था, "ये एक्स न इनको पता हैं कि किस तरह से अटेंशन को डाइवर्ट किया जाए। मेरे लिए वो चैप्टर अब खत्म हो चुका है।"

Latest Bollywood News