1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत को 'मणिकर्णिका' के सेट पर पहले दिन लगी थी सिर पर चोट, शेयर की तस्वीर

कंगना रनौत को 'मणिकर्णिका' के सेट पर पहले दिन लगी थी सिर पर चोट, शेयर की तस्वीर

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर मणिकर्णिका के सेट पर लगी चोट की तस्वीर शेयर की है साथ ही बताया यह उन्हें कैसे लगी।

kangana ranaut- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/@KANGANATEAM कंगना रनौत

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर डेब्यू कर चुकी हैं। पहले कंगना रनौत की टीम उनके ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट्स संभालती थीं। अब कंगना ने खुद इन्हें संभालने का मोर्चा उठा लिया है। ट्विटर पर डेब्यू करने के बाद कंगना अपनी राय रखने के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उन्होंने मणिकर्णिका के सेट पर लगी चोट के बारे में बताया है।

कंगना ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-मणिकर्णिका का पहला दिन था,तलवारबाज़ी का सीन एक महीना रेहर्स हो चुका था,मगर पहले ही शॉट में सह कलाकार ने रॉंग क्यू पे गलती से लगभग एक किलो की असली तलवार को मेरे सिर पे दे मारा. मैंने कहा लक्ष्मीबाई ने मुझे पेशवाओं का तिलक लगाया है जो सदा मेरे चेहरे पे चमकेगा। फोटो में कंगना के माथे पर चोट लगी नजर आ रही है।

कंगना रनौत इस समय सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए आगे आकर बात कर रही हैं। उन्होंने मेंटल हेल्थ, नेपोटिज्म जैसे टॉपिक्स पर अपने विचार साझा किए हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत आखिरी बार फिल्म पंगा में जस्सी गिल के साथ नजर आईं थी। वह जल्द ही बायोपिक थलाइवी और धाकड़ में नजर आने वाली हैं।

Latest Bollywood News