1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पाकिस्तानी कार्यक्रम में भाग लेंगी कंगना

पाकिस्तानी कार्यक्रम में भाग लेंगी कंगना

अभिनेत्री कंगना रनौत को पाकिस्तान में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। कथित तौर पर वह इसमें भाग लेने की तैयारी में जुटी हैं।

kangana ranaut- India TV Hindi
kangana ranaut

मुंबई: अभिनेत्री कंगना रनौत को पाकिस्तान में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। कथित तौर पर वह इसमें भाग लेने की तैयारी में जुटी हैं। 'तनु वेड्स मनु' की अभिनेत्री को लाहौर में 4 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। 

कंगना के करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "कंगना इस सम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं।बीकॉनहाउस स्कूल सिस्टम द्वारा आयोजित इस साल कार्यक्रम में वैश्विक सुरक्षा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, मीडिया, कला और संस्कृति, पर्यावरण और भू-राजनीति के तेजी से बढ़ते प्रभाव पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। 

इसके अलावा, 21 वीं सदी में स्कूलों के आकार पर समाज की बदलती जरूरतों पर भी जोर दिया जाएगा।कंगना इस समय मनाली में छुट्टियां मना रही हैं। वह फिल्मकार हंसल मेहता की आगामी फिल्म में छुट्टियां मनाने के बाद काम शुरू करेंगी।

Latest Bollywood News