A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कनिका कपूर चौथी बार भी कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टर ने कहा-हालत स्थिर

कनिका कपूर चौथी बार भी कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टर ने कहा-हालत स्थिर

सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस इस समय लखनऊ के एक अस्तपाल में एडमिट हैं। उनका चौथी बार भी कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है।

kanika kapoor- India TV Hindi
कनिका कपूर

सिंगर कनिका कपूर चौथी बार भी कोरोना पॉजिटिव हैं।मंगलवार को डॉक्टर्स ने चौथी बार कनिका का टेस्ट किया गया था। टेस्ट करने के लिए हर 48 घंटे बाद सैंपल लिया जाता है। कनिका कपूर इस समय लखनऊ के एसजीपीजीआईएमएस में भर्ती हैं। इंडिया टीवी के रिपोर्ट्र विशाल सिंह ने कनिका के स्वास्थ्य से जुड़ा नया अपडेट दिया है।

कनिका के टोटल 4 टेस्ट हुए हैं, तीसरा टेस्ट जो हुआ था उसके सैंपल लेने में कुछ गड़बड़ी हुई थी लिहाजा उस टेस्ट को लिस्ट में शामिल नहीं किया गया. उसके एवज में जो चौथा टेस्ट हुआ वो भी पॉजिटिव आया है, कनिका की कंडीशन बिल्कुल ठीक है, कोई भी लक्षण नज़र नहीं आ रहे हैं। वो आराम से बातचीत और सारे काम कर ले रही हैं, लेकिन जब तक टेस्ट नेगेटिव नहीं आ जाता तब तक कनिका को पीजीआई से छुट्टी नहीं मिल पाएगी।

रविवार को जब कनिका की तीसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थई तब उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था।कनिका कपूर ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें घड़ी बनी हुई और लिखा है- 'जिंदगी आपको समय का सदुपयोग करने की सीख देती है.. और समय आपको जिंदगी की कद्र करना सिखाता है।' इस पोस्ट के कैप्शन में कनिका ने लिखा है, 'सोने जाना है.. आप सभी को प्यार भरी वाइब्स मिलें और सभी सुरक्षित रहें। मेरी सेहत को लेकर चिंता जताने के लिए धन्यवाद, लेकिन मैं आईसीयू में नहीं हूं। मैं ठीक हूं। मुझे उम्मीद है कि मेरा अगला टेस्ट नेगेटिव आए। अपने बच्चों और परिवार के लिए घर जाने का इंतजार कर रही हूं। उनकी याद आती है।'

आपको बता दें कनिका लंदन से लखनऊ आई थीं। जहां वह कई इवेंट्स में भी शामिल हुई थी। कनिका ने अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी थी। जिसे उन्होंने अब डिलीट कर दिया है।

Latest Bollywood News