1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कनिका कपूर जल्द ही अस्पताल से जाना चाहती हैं घर, बच्चों को कर रही हैं मिस

कनिका कपूर जल्द ही अस्पताल से जाना चाहती हैं घर, बच्चों को कर रही हैं मिस

कनिका कपूर कोरोना वायरस से मुक्त हो गई हैं मगर उन्हें अभी भी अस्पताल में छुट्टी नहीं मिली है। उन्हें कुछ दिन और अस्तपाल में रखा जाएगा।

kanika kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM कनिका कपूर

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस से मुक्त हो गई हैं। शनिवार को उनके पांचवे टेस्ट की रिपोर्ट जिसमें वह नेगेटिव पाई गईं। मगर उन्हें अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं दी जा रही है। कनिका लखनऊ के पीजीआई में भर्ती हैं। कनिका के परिवार ने बताया है कि वह अपने बच्चों को बहुत याद कर रही हैं। कनिका तीन बच्चों की मां हैं। उनका एक बेटा और दो बेटियां हैं।

कनिका के परिवार ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा-  कनिका अपने बच्चों को मिस कर रही हैं और जल्द ही उनके साथ आना चाहती हैं। उन्होंने बताया अपनी जिंदगी में पहले की तरह लोगों को मिस कर रही हैं। साथ ही कनिका जल्द ही अस्पताल से बाहर आकर अपने परिवार से मिलना चाहती हैं।

कनिका के परिवार ने बताया कि उन्हें अस्पताल में कोई किताब भी नहीं जी जा रही है पढ़ने के लिए मगर उनके कमरे में एक टीवी है जिसके माध्यम से उन्हें पता चलता रहता है कि देशभर में क्या चल रहा है।

आपको बता दें कनिका लंदन से लखनऊ आई थीं। जहां वह कई इवेंट्स में भी शामिल हुई थी। कनिका ने अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी थी। जिसे उन्होंने अब डिलीट कर दिया है।

Latest Bollywood News