मुंबई: छोटे पर्दे की लोकप्रिय अदाकारा कनिका महेश्वरी ने स्टार प्लस के धारावाहिक 'दिया और बाती हम' में मीनाक्षी की किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह बना ली है। कनिका का कहना है कि टेलीविजन शो 'दिया और बाती हम' में मीनाक्षी राठी का किरदार निभाने के दौरान उन्हें खरीददारी के दौरान मोल-भाव का गुण आ गया। कनिका को एक बार फिर इस शो के सीक्वल 'तू सूरज मैं सांझ पियाजी' में देखा जा रहा है।
OMG! इतनी बदल चुकी हैं 'मोहरा' की ये एक्ट्रेस, तस्वीरें उड़ा देंगी होश
एक बयान में कनिका ने कहा, "किसे खरीददारी पसंद नहीं होती? हर किसी को अपने किरदार से कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। मैंने खरीददारी के वक्त मोल-भाव करने का गुण सीखा है। मैं जब भी कहीं जाती हूं खरीददारी के लिए, तो ऐसे ही मोल-भाव कर कुछ पैसे बचाने की कोशिश करती हूं।"
कनिका ने कहा, "मैं पानी-पूड़ी खाते वक्त भी एक और पूड़ी मांगती हूं। इस सबके लिए मीनाक्षी राठी के किरदार को शुक्रिया।" 'दिया और बाती हम' के शो का समापन इसके मुख्य किरदारों संध्या राठी और सूरज राठी की मौत के साथ हुआ था। इसके सीक्वल 'तू सूरज मैं सांझ पियाजी' में संध्या और सूरज के बच्चों वेद, वंश और कनक राठी के जीवन की कहानी को दर्शाया जा रहा है।
Latest Bollywood News